गौरीगंज, जनवरी 6 -- अमेठी। डा. नृपेन्द्र त्रिपाठी यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को समस्याओं के समाधान के लिए अब विद्यालय व ऑफ़िस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हेल्प डेस्क सुविधा शुरू की गई है। जिसका लाभ बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हो रहे जिले के हजारों परीक्षार्थियों को मिलेगा। अब परीक्षार्थी फोन काल या ई-मेल के जरिए अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त कर सकेंगे। डीआईओएस डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हेल्प डेस्क सेवा शुरू कर दी गई है। जिसके तहत क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के हेल्प डेस्क के लिए मोबाइल नंबर 7355004355 व फोन नंबर 0542-2509990 तथा ई-मेल आईडी rovaranasi@gmail.com जारी किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.