गाजियाबाद, फरवरी 7 -- गाजियाबाद के सिरौली गांव में बुधवार रात पड़ोसियों ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलामंत्री को चार गोलियां मारीं। घायल के पिता ने पड़ोसी और उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अस्पताल में भर्ती घायल की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लोनी के सिरौली गांव में रहने वाले सतवीर दिल्ली जल बोर्ड में कर्मचारी हैं। उनके बेटे 28 वर्षीय पिंटू खेती करते हैं और भारतीय जनता पार्टी में ओबीसी मोर्चा के जिलामंत्री हैं। सतवीर ने बताया कि पड़ोस में किराये के मकान में रहने वाले मोनू और उसके तीन साथियों ने बुधवार रात आठ बजे पिंटू को फोन कर घर के नचदीक मंदिर में बुलाया। पिंटू के आते ही मोनू ने पिस्टल निकालकर उसे चार गोलियां मार दीं। दो गोली सीने, एक कमर और एक पीठ में लगी है। गोली लगते ही पिंटू लहूलुहान होकर गिर पड़ा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.