सीवान, मार्च 23 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। महादेवा थाना क्षेत्र के झुनापुर हाईवे पर एक शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने गोपालगंज के एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। मृत दुकानदार गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के खानपुर अजमत निवासी उमाकांत साह का 35 वर्षीय पुत्र संजय कुमार साह बताया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंच पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। वहीं, मृतक के बड़े भाई शैलेन्द्र कुमार के फर्द बयान के आधार पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है। हालांकि, पुलिस व परिजन का मानना है कि संजय की हत्या कहीं दूसरी जगह कर शव को यहां फेंक दिया गया है। शैलेन्द्र ने पुलिस को बताया है कि इसका भाई संजय कुमार महादेवा थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड़ स्थित अपने बैग की दुकान पर ग्राहकों को संभाल रहा था। इस दौरान इसके मोबाइल फोन पर कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.