रुडकी, जनवरी 16 -- रुड़की, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने युवा पखवाड़ा के तहत एक दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। फोनिक्स विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. मनीष पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति समाज के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इस तरह के आयोजनों से युवाओं को अपने कौशल को विकसित करने का अवसर मिलता है। प्रांत साविष्कार आयाम के प्रमुख डॉ. चिराग शर्मा ने कहा कि परिषद युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...