नोएडा, दिसम्बर 3 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फोनरवा चुनाव की मतदाता सूची का बुधवार को अंतिम प्रकाशन हो गया। चुनाव अधिकारियों ने 214 मतदाताओं की सूची जारी कर दी है। यह मतदाता ही फोनरवा के पदाधिकारियों का चयन करेंगे। वहीं गुरुवार को ही फोनरवा चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदे जाएंगे। इसके साथ ही यह भी साफ हो जाएगा कि विपक्ष में कोई नामांकन पत्र खरीद रहा है या नहीं। चुनाव अधिकारी सेवानिवृत कर्नल शशि वैद्य ने बताया कि चार दिसंबर से नामांकन पत्रों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। फिर पांच से लेकर छह दिसंबर की शाम पांच बजे तक नामांकन फार्म जमा किए जा सकेंगे। 7 दिसंबर को प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 8 दिसंबर को नामांकान पत्रों की जांच करके सूचना जारी की जाएगी। इसके अगले दिन 9 दिसंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 10 दिसंबर को ...