नोएडा, दिसम्बर 21 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेंडरेशन ऑफ नोएडा रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने रविवार को आयोजित समारोह में शपथ ली। सेक्टर-51 के डायमंड रॉयल हॉल में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. महेश शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने की। समारोह में फोनरवा अध्यक्ष पद पर योगेंद्र शर्मा, महासचिव पद पर केके जैन, कोषाध्यक्ष पद पर पवन यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजय भाटी, अशोक मिश्रा, देवेंद्र चौहान और उमाशंकर शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर लाटसाहब लोहिया, संजय चौहान, प्रदीप वोहरा और श्याम सिंह यादव ने शपथ ली। इसी तरह सचिव पद पर डॉ. जीएस सचदेवा, देवेन्द्र यादव, विनोद शर्मा और ओमवीर बंसल, सचिव कानूनी पद पर अशोक शर्मा, ...