नई दिल्ली, मई 13 -- देश भर में फोनपे के जरिए डिजिटल भुगतान करने में लोगों को सोमवार शाम अचानक से परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों की तरफ से ऑनलाइन सोशल मीडिया पर शिकायतें की गई कि देश भर में यूपीआई पेमेंट से जुड़ा सर्वर डाउन हो गया है। इस बीच भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की तरफ से स्पष्ट किया गया कि हमारे सर्वर में कोई समस्या नहीं है। सिर्फ फोनपे का इस्तेमाल करने वाले लोगों को भुगतान करने में परेशानी हो रही है। बाकी सभी सिस्टम सही से काम कर रहा है। उधर, फोनपे के सह-संस्थापक राहुल चारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि बीते हफ्ते तनाव बढ़ने के मद्देनजर हमने साइबर सुरक्षा की दृष्टि से कुछ उपायों को बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कुछ अभ्यास शुरू किया। ऐसे में सोमवार शाम को हमारी सेवा का 100 फीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.