जौनपुर, दिसम्बर 9 -- बदलापुर। बढ़ती ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह ने सोमवार देर शाम इंदिरा चौक पर अलाव जलाने की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों के साथ ही सरकारी अस्पताल, रेलवे स्टेशन, तहसील परिसर सहित प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी, ताकि राहगीरों और निराश्रितों को ठंड से बचाव मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत जन-सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और ठंड के दौरान किसी को असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इस दौरान सभासद राजेश साहू, लक्ष्मण सिंह, पिंटू सिंह, मनोज जायसवाल, प्रेमचंद बिंद, सुशील निगम, सूरज सेठ, संदीप शुक्ल और मोहित सिंह मौजूद रहे। दहेज हत्या प्रकरण में पति सहित चार वांछित गिरफ्तार गौराबादशाहपुर। स्थानीय पुलिस ने दहेज हत्या मामले में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.