संभल, मार्च 11 -- फोटो--- - रंग बिरंगे रंगों में रंगा दिखाई दे रहा शहर, बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ रही लोगों की भीड़ - बाजारों में तरह तरह की पिचकारी व खाद्य सामग्री लोगों को कर रही आकर्षित संभल, संवाददाता। रंगों के महापर्व होली में अब मात्र दो दिन शेष रह गए हैं। जिससे बाजारों में जबरदस्त रौंनक देखने को मिल रही है। शहर के मुख्य बाजारों में रंग, गुलाल, पिचकारी, मुखौटे और होली के विशेष वस्त्रों की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग पूरे उत्साह के साथ होली की तैयारियों में जुटे हुए है। जिससे बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। होली के पर्व को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। शहर के बाजार पूरी तरह से सजकर तैयार हैं। मंगलवार की सुबह से बाजार में खरीददारी करने के लिए महिलाएं व पुरुष पहुंचने शुरू हो गए। दोपहर होते होते बाजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.