संभल, जनवरी 8 -- संभल सर्किल के सीओ आलोक कुमार भाटी को अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर बुधवार को बहजोई स्थित पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने आलोक कुमार भाटी को अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति के उपलक्ष्य में रैंक प्रतीक चिन्ह (अशोक स्तंभ) लगाकर उन्हें बधाई दी। दोनों अधिकारियों ने उनके अब तक के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि आलोक भाटी ने अपने अभी तक के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन में बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विश्वास जताया कि अपर पुलिस अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.