संभल, फरवरी 5 -- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशन में बुधवार को जिला विज्ञान क्लब द्वारा बहजोई के सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला विज्ञान समन्वयक राजू सिंह यादव, जिला समन्वयक एमडीएम दीनदयाल शर्मा, प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला समन्वयक राजू सिंह यादव ने कहा कि देश की प्रगति के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी बहुत ही आवश्यक है। मनुष्य पृथ्वी के साथ अंतरिक्ष में भी कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। एक तरफ मंगलयान, चन्द्रयान जैसी उपलब्धि हासिल कर रहा है, वहीं दिन प्रतिदिन नए नए अविष्कार तकनीकी विकसित कर रहा है। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में जनपद स्तर से मण्डल स्तर में प्रतिभाग के लिये 15 मॉडलों का चयन किया ...