बदायूं, सितम्बर 15 -- ब्लॉक क्षेत्र के गांव ढका में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का रविवार को अनावरण हुआ। शेखूपुर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने पहुंचकर के प्रतिमा का अनावरण करते हुए साहेब के विचारों पर चलने के लिए कहा। कहा, डॉ. भीमराव ने हर समाज के व्यक्ति को दबे कुचले को पिछड़े को हक दिलाने का कार्य किया। उन्होंने बिना भेदभाव के सबको हक दिलाया। हम सभी उनके विचारों पर चलने का काम कर रहे हैं। आप सबको भी करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केसी शाक्य, भाजपा नेता शैलेंद्र सागर, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजय रतन, मंडल अध्यक्ष म्याऊं एससी मोर्चा कैलाश चंद्र एवं पंकज पाठक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.