संभल, दिसम्बर 12 -- एआरटीओ द्वारा सीज किए गए नियमों का उल्लंघन कर ईंट ले जा ट्रैक्टर-ट्रॉली को जुर्माने की रकम जमा करने के बाद किसान लेने के लिए थाने पहुंचा, तो सिपाही ने पांच हजार रुपये की मांग की। किसान ने रुपये देने से इंकार किया, तो सिपाही ने किसान को खरीखोटी सुनाई। हालांकि भाकियू असली के पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बुधवार देर रात पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने से छोड़ दिया था। गुरुवार दोपहर किसान थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई। बहजोई क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी शिवनारायन चार दिन पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट भरकर ले जा रहा था। संभल-बहजोई मार्ग पर एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने नियमों का उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को हयातनगर थाने में खड़ा करा दिया था...