संभल, जून 23 -- चोरी समेत गंभीर मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मेरठ पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में रविवार दोपहर मेरठ जिले के सिविल लाइंस थाने की पुलिस संभल पहुंची और सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मियां सराय फुलवार निवासी आरोपी तीन सगे भाईयों के घरों पर उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया। सिविल लाइंस थाने के उपनिरीक्षक इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में आई टीम ने फरार आरोपियों बुरहान, इरफान और अरकान के खिलाफ कोर्ट से जारी धारा 84 बीएनएस के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी चोरी समेत अन्य आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे हैं। कोर्ट से उद्घोषणा आदेश मिलने के बाद अब अंतिम चेतावनी दी गई है कि यदि आरोपी शीघ्र ही न्यायालय में समर्पण नहीं करते या पुलिस गिरफ्त में नहीं आते, तो उनकी संपत्तियों को कुर्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.