कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर, संवाददाता। शहर में अंडरग्राउंड केबल चोरी करने वाले गैंग के एक सदस्य पिकअप चालक को फजलगंज पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार चल रहे गैंग के सरगना व उसके तीन साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। फजलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात जीटी रोड पर जरीब चौकी और गुमटी क्रॉसिंग के बीच एक पिकअप से कुछ लोग आप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) लादकर जा रहे थे। उन्हें टोका तो चार लोग चकमा देकर भाग निकले। जबकि पिकअप चालक को चोरी की केबल समेत धर दबोचा। चालक ने अपना नाम शाहजहांपुर के दलेलगंज मोहल्ला ख्वाजा फिरोज निवासी जाकिर शाह बताया। वर्तमान में वह नमक फैक्ट्री में किराए पर रह रहा था। जो लोग फरार हुए हैं उसमें पिकअप मालिक और सरगना शहबाज और उसके कर्मचारी हैं। ये शहर में ओएफसी केबल चोरी कर ...