कानपुर, दिसम्बर 31 -- कानपुर, संवाददाता। चकेरी स्थित रामादेवी फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइकसवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। मृतक चाचा के पिता की 10 साल पहले मौत हो गई थी। उनके शवदाह की पर्ची लेकर दोनों ड्योढ़ी घाट से लौट रहे थे। बिधनू के मझावन निवासी 45 वर्षीय रघुराज यादव किसान थे। परिवार में पत्नी अनीता, बेटा निखिल और शादीशुदा बेटी आरती है। बोलेरो चालक 27 वर्षीय हिम्मत सिंह के परिवार में पत्नी प्रेमिता और दो वर्षीय बेटी काव्या और छह माह का बेटा है। हिम्मत के पिता विजय पाल ने बताया कि उनके पिता हीरालाल की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए ड्योढ़ी घाट से शवदाह की पर्ची लेने भाई और बेटा गया था। लौटते समय रामादेवी फ्लाईओवर पर गुरु हरराय स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.