कानपुर, नवम्बर 17 -- कानपुर, संवाददाता। चकेरी में खाना बनाने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने बच्चों के सामने फंदे से लटक कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान दो बार फंदा टूटने के बावजूद पत्नी नाटक समझती रही। कुछ देर बाद जब पत्नी कमरे में वापस लौटी तो पति का शव फंदे से लटकता हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मूलरूप से बांदा के मवई घाट जसपुरा निवासी 38 वर्षीय अशोक सिंह कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी विश्व मोहिनी दो बेटे नौ वर्षीय नमन व छह वर्षीय अंश है। चाचा विनोद सिंह ने बताया कि तीन माह पहले नौकरी छूटने के बाद से भतीजा परिवार के साथ चकेरी के विराट नगर में आकर रहने लगे। इस दौरान नौकरी छूटने के कारण मानसिक तनाव में वह शराब पीने लगा। जिस बात को लेकर अक्सर बहू का भत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.