काशीपुर, फरवरी 9 -- काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र में एक सीएससी संचालक ने एक व्यक्ति पर फोटो स्टेट के पैसे मांगने पर उसका सेंटर बंद कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौहल्ला आदर्श नगर, महुआखेड़ा गंज निवासी शमशाद हुसैन पुत्र दिलशाद हुसैन ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 05 फरवरी की सुबह संजय कुमार निवासी ग्राम बघेलेवाला, उसके सीएससी सेंटर पर आया और उससे कुछ कागजों की फोटो कॉपी करवाई, जिसके 30 रुपए बनते थे। शमशाद ने बताया कि जब उसने फोटो स्टेट के रुपये मांगे, तो वह उसे धमकाने लगा और सेंटर बंद कराने की धमकी दी। साथ ही उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.