लखनऊ, जनवरी 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बाबू बनारसी दास थाना क्षेत्र में एक महिला अधिवक्ता के साथ सोशल मीडिया के जरिए साइबर उत्पीड़न और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि कई महीनों से अज्ञात व्यक्ति की ओर से सोशल मीडिया के जरिए उसे अश्लील मैसेज भेज कर परेशान किया जा रहा था। आरोपी की ओर से न केवल उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया बल्कि उसके परिवार के सदस्यों और परिचितों से भी संपर्क कर उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया अकाउंट्स, डिजिटल साक्ष्य और तकनीकी माध्यमों की सहायता से आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...