नोएडा, सितम्बर 6 -- पति की पहली पत्नी और उसके पिता पर लगाया आरोप - चोटपुर कॉलोनी निवासी महिला ने सेक्टर-63 थाने में दर्ज कराया मुकदमा नोएडा, संवाददाता। चोटपुर कॉलोनी में पति के साथ रह रही महिला के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति की पहली पत्नी और उसके पिता पर आरोप लगाए हैं। सेक्टर-63 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी रिश्ते की बहन अपने पति के साथ कई वर्ष से मुंबई में रहती थी। जब वह बहन-बहनोई के पास घूमने गई तो बहनोई से प्रेम प्रसंग हो गया। पिछले वर्ष दोनों ने निकाह कर लिया। मुंबई छोड़कर नोएडा आ गए। मोबाइल नंबर बदलकर और परिवार से संपर्क तोड़ दिया। चोटपुर कॉलोनी में रहने लगे। पीड़िता ने एक बच्ची को भी जन्म दिया। पति की पहली पत्नी 20 दिन पहले खोजते हु...