पटना, फरवरी 4 -- कमला नेहरू शिशु विहार हाईस्कूल में छह से आठ फरवरी तक एक आकर्षक फोटोग्राफी की प्रदर्शनी लगेगी। शीर्षक 'विजुअल कथा : हर बाढ़ के बाद, फिर जिने की कोशिश-साल-दर-साल बाढ़ झेलती उसी जमीन के दृश्य' है। प्रदर्शनी उत्तर बिहार के उन समुदायों को दर्शाती है जिनके लिए बाढ़ बार-बार लौटने वाला यथार्थ है। प्रभावशाली छवियों के माध्यम से बाढ़ के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाया जायेगा। बाढ़ से तबाह मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं तथा परेशानियों रखांकित किया जायेगा। भू-दृश्यों पर पड़े गहरे तथा स्थायी प्रभावों को प्रदर्शित किया जायेगा। इस प्रदर्शनी के रचनाकार एकलव्य प्रसाद हैं जो तीन दशक से स्वच्छता और बाढ़-प्रवन क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...