महाराजगंज, फरवरी 6 -- खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा निवासी संजय कुमार ने सीओ नौतनवा को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर फोटो खींचकर बिना वजह रुपये मांगने का आरोप लगाया है। बताया कि आवश्यक कार्य से वह हिस्सा प्रमाण बनवाने के लिए नौतनवा तहसील आया था। बरगदवा थाना क्षेत्र के तीन लोग सुबह उसकी फोटो खींचकर कहने लगे कि वह उनका 40 हजार रुपये लिया है। यह सुनकर वह हक्का-बक्का रह गया। बताया कि कहीं से उसका मोबाइल नंबर लेकरप गलत तरीके से स्क्रीन शॉट भेजा जा रहा है। जबरन कहलवाने की कोशिश की जा रही है कि वह पैसा लिया है। उसने सीओ से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.