लखनऊ, जनवरी 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता चेहरा चमकाने, फोटो खिंचाने व करीबी दिखाने से बचें। वे पार्टी के काम में जुटें। संगठन काम के आधार पर ही सबका आंकलन करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में सबका स्वागत है, मगर ईनाम निष्ठापूर्वक पार्टी का काम करने वालों को ही मिलेगा। पंकज चौधरी ने ये बातें गुरुवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय में सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों और विभागों के अध्यक्ष, महामंत्री, संयोजक व सहसंयोजकों की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता वोट बढ़वाने और वीबी-जीरामजी के प्रचार-प्रसार में जुटें। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में पंकज चौधरी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी पर जोर देते हुए कहा कि हमें 2017 से भी बड़ी और ऐतिहासिक वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.