देवघर, फरवरी 1 -- जसीडीह। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) देवघर परिसर में फोटोग्राफी और रचनात्मक अभिव्यक्ति को समर्पित बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम "पैराडोलिया 2025" का भव्य आयोजन किया गया। कोविड-19 महामारी के कारण पिछले कई वर्षों से स्थगित यह आयोजन लगभग छह साल बाद पुनः आयोजित हुआ। जिससे छात्रों में जबरदस्त उत्साह और उमंग देखने को मिला। लंबे इंतज़ार के बाद लौटे इस आयोजन ने पूरे परिसर को रचनात्मकता और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। बीआईटी की पीएसओसी टीम द्वारा 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को आयोजित पैराडोलिया 2025 छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच साबित हुआ। वक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम केवल फोटोग्राफी प्रदर्शनी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से तस्वीरों के जरिए भावनाओं, विचारों और कल्पनाओं को जीवंत रूप में प्रस्त...