नई दिल्ली, फरवरी 22 -- फोटोग्राफी के शौकीन हैं और फोटोग्राफी के लिए बेस्ट कैमरा फोन की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। हम बात कर रहे हैं इंडियन मार्केट में मौजूद 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा वाले कुछ बेहतरीन और किफायती स्मार्टफोन्स की। इन फोन में आपको शानदार मेन कैमरा के साथ बेहतरी डिस्प्ले के साथ दमदार बैटरी भी मिलेगी। हमारी लिस्ट में पोको और रेडमी के फोन शामिल हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन स्मार्टफोन्स के बारे में।पोको M6 प्लस 5G 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत फ्लिपकार्ट पर 12566 रुपये है। फोन में आपको फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में कंपनी 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दे रही है। पोको के इस फोन का सेल्फी कैमर...