मेरठ, मई 17 -- लिसाड़ीगेट की रहने वाली एक महिला की फोटो एडिट कर इंस्ट्राग्राम पर अपलोड करने व विरोध पर घर में घुसकर मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक लिसाड़ीगेट एक कॉलोनी निवासी पीड़िता ने बताया कि रिश्तेदार युवक ने उसका फोटो एडिट कर इंस्ट्राग्राम पर अपलोड कर दिया। जानकारी होने पर आरोपी रिश्तेदार युवक पति के विरोध करने पर अपने आधा दर्जन साथियों को बुलाकर घर में घुसकर हमला बोल दिया। पीड़िता ने इस मामले में थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.