रामपुर, जनवरी 20 -- कारगिल शहीद गांव नवाबगंज के रहने वाले अनुसूचित जाति के एक फोटोग्राफर को एक व्यक्ति ने रास्ते में रोककर डंडे से पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है और उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नवाबगंज गांव निवासी योगेश कुमार का कहना है कि वह पेशे से आउटडोर फोटोग्राफर हैं। बीते बुधवार को वह अपने मामा से मिलने खैमरी गांव गए थे और शाम के वक्त वापिस लौट रहे थे। रास्ते में पिपलिया नाव गांव निवासी जसप्रीत उर्फ जस्सू ने उन पर डंडे से हमला कर दिया और जातिसूचक अपशब्द कहे तथा जान से मारने की धमकी दी। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उन्हें बचाया। चेहरे पर डंडा लगने के कारण उनकी आंख व जबड़े में भी चोटें आईं। योगेश के अनुसार आरोपी जस्सू को उन्होंने किसी काम के लिए मना कर दिया था, जिस कारण वह उनसे रंजि...