धनबाद, दिसम्बर 19 -- धनबाद। धनबाद जिला फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा (एजीएम) गुरुवार को हुई। बैठक में संगठन की वार्षिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। वर्ष 2024-25 के आय-व्यय का विस्तृत विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। फोटोग्राफी से जुड़े पेशेवर हितों, प्रशिक्षण, तकनीकी उन्नयन और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। मौके पर अध्यक्ष बुला चंद्र, सचिव मुन्ना सिंह, अजित कुमार, अनिल जायसवाल, शुभम, सोनू, संतोष, तुलसी, उमेश, मुकेश, अमित, प्रभाकर, बृजेंद्र, अर्जुन समेत अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...