संभल, फरवरी 5 -- मतदाता सूची से नाम कटने की आशंका के चलते जिले भर में मतदाताओं में खलबली मची हुई है। दस्तावेजों की मैपिंग और सत्यापन प्रक्रिया पूरी न होने के कारण हजारों मतदाताओं का वोट खतरे में बताया जा रहा है। स्थिति यह है कि नाम बचाने के लिए लोग बड़ी संख्या में ब्लॉक कार्यालयों पर पहुंच रहे हैं, जहां लगातार सुनवाई चल रही है। दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी है। मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान सामने आए करीब एक लाख मतदाताओं में खलबली मची हुई है। खासकर महिला वोटरों को दस्तावेजों की व्यवस्था करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई महिलाओं के पास जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र या अन्य जरूरी अभिलेख पूरे नहीं हैं, जिसके चलते वह परिवार रजिस्टर की नकल लेने के लिए अपने अपने गांवों में सचिवालय की दौड़ लगा रहीं हैं। ...