कटिहार, जनवरी 17 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड की फौकानिया (वर्ग-10) एवं मौलवी (वर्ग-12) परीक्षा 2026 को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। अनुमंडल दंडाधिकारी कटिहार प्रद्युम्न सिंह यादव ने बीएनएसएस की धारा 163 के तहत परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। फोकानियां परीक्षा के लिए 10 केन्द्र जारी आदेश के अनुसार फौकानिया परीक्षा के लिए कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें एमबीटीए इस्लामिया उच्च विद्यालय कटिहर, हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय मिरचाईबाड़ी, मारवाड़ी उच्चतर माध्यमिक पाठशाला, सीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.