कटिहार, जनवरी 21 -- बारसोई निज प्रतिनिधि। फोकानिया एवं मौलवी परीक्षा कंट्रोल रूम का एसडीओ प्रियंका कुमारी ने किया निरीक्षण । अनुमंडल पदाधिकारी के साथ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद मौजूद रहे। मालूम हो कि सभी परीक्षा केंद्रों का पाल पल रिपोर्ट मिल सके जिसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने कहा कि फोकानिया एवं मौलवी परीक्षा का नियंत्रण को लेकर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जिसमें शिक्षिका एवं विकास मित्रकी प्रतिनियुक्ति की गई है। जो सभी केंद्रका पल-पल का रिपोर्ट लिए जा रहे हैं। सभी केदो में दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किए गए हैं तथा पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहते हैं। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र अधीक्षक को भी निर्देश दिए गए हैं कदाचार मुक्त वतावरण में परीक्षा संपन्न किया जाए।...