रुद्रपुर, जून 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बगवाड़ा मलसा रोड पर रविवार रात बिजली लाइन में फॉल्ट ठीक करते समय करंट लगने से लाइनमैन की मौत हो गई। शटडाउन लेने के बाद भी आपूर्ति बंद नहीं करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। तीन घंटे तक यह हंगामा चलता रहा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। वहीं किच्छा से आए ऊर्जा निगम के एसडीओ डीसी गुरुरानी के समझाने पर परिजन माने। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, शिमला पिस्तौर निवासी 48 वर्षीय शिव कुमार पुत्र लालाराम किच्छा ऊर्जा निगम में स्वयं सहायता समूह से लाइनमैन थे। बेटे नरेश ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने परिवार के साथ खाना खा रहे थे। इस दौरान पिता को जेई ने कॉल कर मलसा रोड स्थित सत्या मेटल इंडस्ट्री में फ्यूज उड़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.