फिरोजाबाद, दिसम्बर 16 -- विद्युत उपकेंद्र रैपुरा के अंतर्गत 33 केवी लाइन पर पांच जगहों पर इंसुलेटर ब्रेकिंग होने के कारण सैलई स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो गया। प्लांट बंद होने से शहर की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। मामला मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे का है। अचानक तेज फाल्ट होने से विद्युत उपकेंद्र से वॉटर ट्रीटमेंट प्लान तक जाने वाली मुख्य विद्युत लाइन पर पांच जगह इंसुलेटर ब्रेकिंग होने के कारण बिजली सप्लाई बंद हो गई। बिजली सप्लाई बंद होने के कारण प्लांट भी बंद हो गया जिसके कारण गंगाजल के शोधन का कार्य नहीं हो सका। जानकारी मिलते ही जलकल विभाग के महाप्रबंधक सतीश कुमार, सहायक अभियंता रंजीत सिंह, अवर अभियंता मनोज कुमार शाक्य मौके पर पहुंचे। विभागीय अधिकारियों की देखरेख में इंसुलेटर ब्रेकिंग ठीक करने का कार्य शुरू किया। बिजली सप...