कटिहार, जनवरी 5 -- कटिहार मिरचाईबाड़ी स्थित एक ट्रांसफॉर्मर में खराबी की वजह से साढ़े छह बजे से इलाके की बिजली कट गयी। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी शिकायत लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को दी। बिजली विभाग के अभियंता और कर्मियों ने फॉल्ट की जांच शुरू कर दी। इस बीच पता चला कि मिरचाईबाड़ी स्थित 100 केबी के ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गयी है। पहले तो कर्मी उसे ठीक करने में जुटे रहे। मगर जब ट्रांसफॉर्मर ठीक नहीं हुआ तो फिर आनन फानन में उसे बंद करके बगल के ट्रांसफॉर्मर से जोड़कर रिस्टोर किया गया। आठ बजे के करीब बिजली सुचारु रुप से बहाल हो पाया। कनीय अभियंता ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में जो खराबी आयी है। उसे सुबह में दुरुस्त करके पावर को शिफ्ट किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...