जौनपुर, फरवरी 24 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। पंवारा थाना क्षेत्र के होरिल राव इंटर कालेज कुंवरपुर से दो सीसीटीवी कैमरा चोरी मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ मछलीशहर के नेतृत्व में की जा रही है। क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने परीक्षा केंद्र पर कैमरा चोरी की घटना को संज्ञान में लेते हुई थानाध्यक्ष पंवारा अमित कुमार को निर्देश दिया तो 22 फरवरी की अपरान्ह अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की। क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर थानाध्यक्ष ने टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। थानाध्यक्ष ने सोमवार को परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर पूछताछ और जांच पड़ताल किया और बताया कि चोरी की घटना में लिप्त आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो जाएगी। थाने की पुलिस जांच पड़ताल में ज...