जामताड़ा, जनवरी 9 -- फॉलोअप/पिस्तौल की नोंक पर एसबीआई सीएसपी संचालक से 20 हजार की लूट, प्राथमिकी दर्ज करमाटांड़, प्रतिनिधि। करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरासोल स्थित एसबीआई सीएसपी के संचालक नारायण पंडित से पिस्तौल की नोंक पर 20 हजार रुपये की लूट का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर करमाटांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह घटना बीते गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे की है। पीड़ित नारायण पंडित कुरुवा बैंक से रुपये लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान रानीटांड़ जोरिया के समीप तीन अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और पिस्तौल दिखाकर 20 हजार रुपये नकद, बैग व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़ित ने करमाटांड़ थाना में लिखित आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर करमाटांड़ थाना कांड संख्या- 01/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) ए...