मुंगेर, दिसम्बर 2 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। संग्रामपुर थाना क्षेत्र इन दिनों लगातार सड़क दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है। पिछले तीन दिनों में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सोमवार को भी सुबह लगभग 5 बजे बैंक ऑफ इंडिया के संचालक दीपक कुमार सिंह गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार सुबह संग्रामपुर मोड़ से चाय पीकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान संग्रामपुर-बेलहरणी नदी के पास एक बालू लदा हाईवा/टीपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मार्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संग्रामपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते भागलपुर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार श्री...