मुंगेर, दिसम्बर 29 -- मुंगेर, निज संवाददाता। नया रामनगर थानान्तर्गत कन्हैयाचक पाटम रघुनाथटोला में शनिवार की शाम सिपाही से मारपीट व पिस्तौल लूट की घटना अवैध वसूली का दबाव बनाने के कारण हुई थी। अवैध वसूली का दबाव बनाने वाले मुफस्सिल थाना के क्यूआरटी सिपाही सुरेन्द्र कुमार सहित पुलिस से मारपीट करने वाले कुल 6 लोगों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस से लूटा गया पिस्तौल भी टमाटर के खेत से बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार होने वालों में मुफस्सिल थाना के क्यूआरटी सिपाही सुरेन्द्र कुमार के अलावा कन्हैयाचक पाटम निवासी अभिषेक उर्फ मनीष, विनय कुमार यादव, गुड्डू कुमार, पवन कुमार और भुट्टो यादव शामिल हैं। इस संबंध में क्यूआरटी सिपाही सोनू कुमार राय और नयारामनगर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार वर्मा के आवेदन पर दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार सिपाही सुरे...