अमरोहा, फरवरी 16 -- उझारी, संवाददाता। कस्बा निवासी विवाहिता की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिजन शव को अपने साथ ले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत की वजह हैंगिंग आई है। जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला महल निवासी राशिद पुत्र अल्लादिया का निकाह डेढ़ साल पहले नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी 25 वर्षीय आमना पुत्री नवाब के साथ हुआ था। शनिवार को आमना की अपनी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वहीं मृतका के पिता नवाब का आरोप है कि निकाह के बाद से ससुराल पक्ष बतौर दहेज बुले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.