अमरोहा, फरवरी 10 -- अमरोहा, संवाददाता। नौगावां सादात थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना से पर्दा उठा दिया है। मंडी धनौरा रोड पर शनिवार रात गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर तनाव बन गया था। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच जमकर हंगामा किया था। पुलिस तभी से आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई थी। अब पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो शहर के मोहल्ला पनवाड़ी में दुकान करने वाले एक मीट विक्रेता के साथ मिलकर सड़कों पर घूमने वाले छुट्टा पशुओं का वध करते थे। मीट वह दुकान पर बेच देता था। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात नौगावां सादात थाना क्षेत्र में अमरोहा-मंडी धनौरा मार्ग पर एक कालेज के पास सड़क किनारे गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े मिले थे। गोवंशीय पशुओं का वध करने के बाद अवशेष को यहां फेंका गया था। गोकशी की सूचना मिलने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.