मथुरा, जनवरी 31 -- गर्भवती महिला को जिला महिला अस्पताल से लौटा देने के प्रकरण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। वहीं ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स पर कार्रवाई करते हुए उसको कार्य स्थल से हटा दिया गया है। बता दें दो दिन पूर्व महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल के पास लक्ष्मन गढ़ मोहल्ला में रहने वाला बंटी अपनी गर्भवती पत्नी सपना को लेकर जिला महिला अस्पताल गया था। उसके साथ भाभी भी थी। यहां सपना का ना तो चेकअप किया गया और ना ही उसको भर्ती किया गया। यह कहकर लौटा दिया कि बच्चा उल्टा है। आगरा रेफर करना पड़ेगा। अगले दिन पैसे लेकर आना। रात्रि में प्रसव पीड़ा होने पर पति द्वारा स्वयं ही घर पर प्रसव कराया गया। उसके पुत्र हुआ। इस घटनाक्रम के बाद जिला महिला अस्पताल की सेवाओं पर सवाल उठने शुरू ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.