रिषिकेष, फरवरी 3 -- एम्स संविदाकर्मी प्रीति रावत की हत्या में प्रयुक्त तमंचा पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी सुरेश गुप्ता की निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार को शिवाजीनगर क्षेत्र से बाबा काली कमली के बगीचे से तमंचा बरामद किया है। पुलिस को तमंचे में ही खोखा भी फंसा मिला है। इसे कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने आरोपी सुरेश को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। हत्या की इस वारदात में आरोपी सुरेश ने तमंचा देने वाले का भी नाम उगला है। यह तमंचा वह खरीदकर लाया था। फिलहाल पुलिस टीम तमंचा देने वाले शख्स की तस्दीक करने में भी जुटी है। पुलिस जल्द संबंधित व्यक्ति की धरपकड़ कर सकती है। एसपी ऋषिकेश ने बताया कि आरोपी ने प्रीति की हत्या के बाद तमंचे को बैराज रोड किनारे बाबा काली कमली के बगीचे में फेंक दिया था। काफी मशक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.