फरीदाबाद, अप्रैल 30 -- पांचों आरोपी एक कॉलेज में बीए के छात्र निकले वारदात के दौरान प्रयुक्त कार भी बरामद की गई फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-12 में जांच के लिए रोकने पर पुलिस टीम के साथ हाथापाई करने वाले कार सवार पांचों आरोपियों को बुधवार दोपहर क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपियों की पहचान गांव पृथला निवासी 19 वर्षीय अक्षय, 22 वर्षीय आर्यन, 22 वर्षीय मंदीप, 21 वर्षीय अनुप और पलवल के चांदहट निवासी 20 वर्षीय अजय के रूप में हुई है। सभी को सेक्टर-आठ से गिरफ्तार किया गया है और उनसे वारदात के दौरान प्रयुक्त कार भी बरामद की गई है। पूछताछ में सामने आया कि पांचों आरोपी एक निजी कॉलेज में बीए के छात्र हैं। इनमें से एक डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी भी करता है। सोमवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.