बागपत, जून 27 -- आवारा सांड के हमले से गम्भीर रूप से घायल हुई जैन साध्वी का शुक्रवार को मेरठ से आए चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन किया गया। उनकी हालत अब स्थिर बनी हुई है। दरअसल, गुरुवार की सुबह करीब 5:45 बजे दो साध्वियां उर्मिला महाराज और एक अन्य साध्वी महाराज जनता वैदिक कॉलेज की तरफ से मीरापुर रजवाहे की पटरी से होते हुए वापस जैन स्थानक मंडी जा रही थी। पटरी पर सेंट्रल बैंक के पास आवारा सांड आपस में लड़ रहे थे। अचानक एक सांड ने साध्वियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में साध्वी उर्मिला महाराज गम्भीर रूप से घायल हो गई जबकि दूसरी साध्वी सांड के हमले में बाल-बाल बची। लहूलुहान हालत में घायल साध्वी को रेहड़े में लिटाकर अस्पताल लाया गया। गुरुवार को साध्वी का ज्यादा खून बहने और बीपी लो होने के कारण उनका ऑपरेशन नहीं किया जा सका था। नई मंडी स्थित हॉस्पिटल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.