कौशाम्बी, फरवरी 22 -- सैनी थाना क्षेत्र के गौराहार मजरा रामपुर धमावां गांव में शनिवार की शाम हुई राजस्व व पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की घटना के बाद दहशत का माहौल है। आरोपियों की बस्ती में रविवार को दूसरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। ज्यादातर घरों में ताले लटके नजर आए। कुछ घरों में बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग ही दिखे। नामजद सभी 15 ज्ञात तथा 10 अज्ञात आरोपियों में से आठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। अफसरों की ओर से दावा किया गया है कि अब स्थिति नियंत्रण में है। गौराहार मजरा रामपुर धमावां निवासी जय सिंह पुत्र धुन्नी लाल ने पिछले दिनों एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ को शिकायती पत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया था कि उसके करीब 20 साल पुराने निर्मित मकान में गांव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.