बागपत, अक्टूबर 27 -- तमेलागढ़ी गांव निवासी भाजपा जिलामंत्री को बीच रास्ते तीन नकाबपोश लोगों ने बाइक रूकवाकर फायरिंग करने के मामले में दोघट पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरअसल, भाजपा जिला मंत्री अमित कुमार ने दोघट थाने पर तहरीर देकर पुलिस को बताया था कि वह 23 अक्टूबर किसी कार्य से सरौरा पुलिस चौकी पर गया था। वहां गांव का ही सजंय उर्फ संजीव पुत्र हवोल पहुंचा। वह उसे गाली गलौच करने लगा जिसमें वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव करा दिया। इस पर जब वह तवेलागढ़ी अपने गांव की तरफ बाइक लेकर चलने लगा तो उसे फिर उस व्यक्ति ने धमकी दी कहा कि मैने तेरे लिए अपने आदमी बुला लिए है। इस पर वह वहां से निकल गया था, लेकिन जैसे ही वह बीच रास्ते पहुंचा तो वहां पहले से ही खड़े बाइक सवार तीन लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.