कौशाम्बी, फरवरी 7 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा चायल की मतदाता सूची में फॉर्म-7 के माध्यम से वैध मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने शनिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा अनवार अहमद खान की अगुवाई में शनिवार को दर्जनों कार्यकर्ता तहसील परिसर में जमा हुए। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया है कि कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरवाकर विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम सूची से हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। मोहल्ला व वार्ड स्तर पर चुनिंदा परिवारों और बुजुर्गों के नाम चिन्हित कर आपत्तियां लगाई गई हैं, जबकि सम्बंधित मतदाता वैध और स्थायी निवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.