लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- एसडीएम की मौजूदगी में निर्वाचन नामावलियों का आलेख प्रकाशन किया गया। इस दौरान आमजन से अपील की गई कि जिन पात्र नागरिकों के नाम अभी मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, वे अधिक से अधिक फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र नागरिक फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं। साथ ही मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरणों में सुधार के लिए निर्धारित प्रपत्रों का भी उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी से निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.