बिहारशरीफ, जनवरी 6 -- फॉर्म रजिस्ट्री शिविर: पहले दिन 52 सौ ई-केवाईसी तो 877 किसानों का निबंधन सर्वर के ठीक से काम न करने के कारण निबंधन की प्रक्रिया पूरी करने में आयी परेशानी नालंदा और शेखपुरा की सभी पंचायतों में 9 जनवरी तक लगाये जाएंगे शिविर फोटो फॉर्म रजिस्ट्रीय : हरनौत के डिहरी में लगाये गये फॉर्म रजिस्ट्री शिविर का निरीक्षण करते डीएम कुंदन कुमार। बिहारशरीफ/शेखपुरा, हिन्दुस्तान टीम। किसानों का निबंधन और यूनिक आईडी कार्ड बनाने के लिए मंगलवार से नालंदा और शेखपुरा की सभी पंचायतों विशेष शिविर की शुरुआत की गयी। नालंदा में पहले दिन करीब 52 सौ किसानों का ई-केवाईसी तो करीब 877 किसानों का निबंधन किया गया। हालांकि, सर्वर के ठीक से काम न करने के कारण फॉर्म रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी आयी। नौ जनवरी तक पंचायतों में शिविर लगने हैं।...