अलीगढ़, फरवरी 6 -- जट्टारी, संवाददाता। कस्बा टप्पल में दबंगों ने बीते मंगलवार दोपहर मढ़ी मंदिर के पास फॉर्म भरवाने आए एक युवक और उसके साथी पर लोहे की हथौड़ी व हवा भरने वाले पंप से जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, टप्पल क्षेत्र के गांव अटारी निवासी अमर कुमार ने थाना टप्पल में दी तहरीर में बताया कि बीते 3 फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे वह मढ़ी मंदिर के पास नारायण की दुकान पर फॉर्म भरवाने पहुंचा था। तभी नूरपुर निवासी विवेक, जयवीर व अशोक वहां आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर उन्होंने पीड़ित को लात-घूंसों व थप्पड़ों से पीटा। इसी दौरान उसे बचाने आये सुमित पर हमलावरों ने लोहे की हथौड़ी से प्रहार किया। घटना में दोनों के शरीर में गंभीर चोटें आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.